लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ब्लॉक मोहम्मदपुर के गंभीरपुर स्थित श्री बृजगोपाल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में मंगलवार को श्विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों और स्थानीय समुदाय के बीच कंप्यूटर शिक्षा के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना और डिजिटल डिवाइड को समाप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाना था।
संस्थान के निदेशक/चेयरमैन बृजेश कुमार राय ने कहा कि आज कंप्यूटर साक्षरता केवल एक कौशल नहीं, बल्कि हमारे जीवन के हर पहलू में सफलता की कुंजी है। एसबीजीआईएमटी का लक्ष्य हर युवा को इस डिजिटल युग के लिए तैयार करना है। संस्थान के छात्रों ने कंप्यूटर साक्षरता के महत्व पर आधारित प्रभावशाली भाषण, लघु नाटक और पावरपॉइंट प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों में दिखाया गया कि कैसे तकनीक ग्रामीण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोज़गार के अवसरों को बदल सकती है। साक्षरता संकल्प सभी छात्रों और संकाय सदस्यों ने मिलकर डिजिटल साक्षरता का संकल्प लिया।
इस मौके पर कार्तिकेय राय, आशीष कुमार राय, अनिल प्रजापति, शिवम राय, शुभम राय, अमित राय व छात्र सृष्टि यादव, जय, आदित्य मौर्य, अक्षय कुमार, वंदना, शिवांगी, अर्सलान, पायल विश्वकर्मा, सचिन प्रजापति, चांदनी यादव, आरती, प्रिया उपाध्याय, नागेश्वर मौर्य, विकास यादव, लक्ष्मी अंजू आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद