लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के अकोल्ही ग्राम सभा स्थित काली माता के मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन राष्ट्रीय योगी वाहिनी के पदाधिकारी और सक्रिय सदस्यों ने धूमधाम से मनाया।एक दूसरे को केक खिला कर बधाई दी और उनकी लंबे आयु की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राष्ट्रीय योगी वाहिनी प्रवीण मिश्र, जिलाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मराज सिंह युवा मोर्चा, जिला मंत्री इंद्रेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजय मिश्रा, जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा तारिक बेग अल्पसंख्यक मोर्चा, अशोक विश्वकर्मा, नरेंद्र मिश्र, योगेश विश्वकर्मा, दीपक मिश्रा, डॉ.राजेंद्र मिश्र, सुधाकर मिश्रा, भूपति मिश्रा, बहादुर राजभर, किशन मिश्रा, रजनीश मिश्रा, चंद्रदेव मिश्रा, देवी प्रसाद मिश्रा, पुजारी, रामलाल, मिथलेश राम सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद