जनपद में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी की कमान संभालेंगे प्रो.रमेश कुमार सिंह

शेयर करे

आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डॉ. दीनानाथ सिंह एवं डॉ.जगदीश सिंह दीक्षित के नेतृत्व में, प्रो.दिनेश शर्मा पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री कई बार वार्ता के बाद पिछले दिनों वर्तमान कार्यकाल में योगेंद्र उपाध्याय उच्च शिक्षा मंत्री, से वार्ता के बाद, प्रदेश शासन ने सभी शेष मंडलों में उत्तर प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए शासनादेश निर्गत किया था। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश की महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय इकाई के अध्यक्ष ले. डॉ.पंकज सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने शेष सभी 10 मंडलों में क्षेत्रीय अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दिया। अब सभी मंडलों के महाविद्यालयों एवं उनमें कार्य करने वाले शिक्षकों को अपने सभी कार्य संपादित कराने में आसानी हो जाएगी।
आज़मगढ़ मण्डल में राजकीय महाविद्यालय चंदौली के प्राचार्य प्रो. रमेश कुमार सिंह को क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ.दीनानाथ सिंह, पूर्व संयुक्त महामंत्री डॉ.जगदीश सिंह दीक्षित, प्रो.राघवेन्द्र कुमार पांडेय, प्रो.नलिन कुमार मिश्र, प्रो.बीरेन्द्र निर्मल, प्रो.अंजू सिंह, प्रो.वंदना पांडेय, प्रो.ओमप्रकाश चौधरी, डॉ.श्याम बाबू वर्मा, डॉ.सुधीर कुमार सिंह, डॉ. रामजी वर्मा, प्रो.अशोक कुमार सिंह आदि लोगों ने प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *