आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। विगत दिनों भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया था। स्वाधीनता आंदोलन और हिंदी साहित्य, विषयक इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर हसीन खान ने प्रतिभाग किया। उन्होंने अपना शोध पत्र स्वाधीनता आंदोलन और जेल लेखन सन्दर्भ राहुल सांकृत्यायन के कथेतर साहित्य विषय पर प्रस्तुत किया। आयोजक मंडल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस संगोष्ठी में पूरे भारतवर्ष के हिंदी विभाग के अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। यह संगोष्ठी चार-चार समानांतर सत्रों में अनुशासित रूप से संचालित होकर अपनी पूर्णता को प्राप्त हुई।
इस संगोष्ठी के सफल आयोजन में भारतीय हिंदी प्राध्यापक परिषद के महासचिव प्रो.संजीव कुमार दुबे, अध्यक्ष प्रो. विनोद कुमार मिश्र, प्रो. राजेश पासवान, प्रो. सूरज कुमार और गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की अधिष्ठाता प्रो.वंदना पांडेय और प्रो. स्मिता मिश्र का सहयोग अप्रतिम रहा।
रिपोर्ट-सुबास लाल