मतदाता सूची में नाम जोड़ने की कार्यवाही हुई तेज

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और त्रुटियों के सुधार को लेकर फूलपुर तहसील में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सुनवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस दौरान मतदेय स्थलों पर नामित अधिकारियों द्वारा मतदाताओं से आवश्यक साक्ष्य संकलित कर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य किया गया।
तहसील क्षेत्र में उपजिलाधिकारी अशोक कुमार द्वारा 11 मतदान स्थलों, नायब तहसीलदार राजा राम द्वारा 21 मतदान स्थलों, डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्य द्वारा 25 मतदान स्थलों तथा सहायक अभियंता शुभम वर्मा द्वारा 13 मतदान स्थलों के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की गहन जांच के उपरांत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किए गए। इस अवसर पर एसडीएम अशोक कुमार ने नागरिकों से अपील की कि वे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि के सुधार के लिए निर्धारित समय के भीतर आवेदन करें, जिससे कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *