स्मार्ट मीटर धारकों की समस्याओं का एप के माध्यम से होगा निस्तारण

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जिन विद्युत उपभोक्ताओं के परिसर में स्मार्ट मीटर लगाया गया हैं उनकी विद्युत समस्याओं का निस्तारण विभाग द्वारा जारी एप के माध्यम से किया जाएगा। विभाग द्वारा इसके लिए एप जारी किया गया है। उपभोक्ता प्लेस्टोर से एप डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त आशय की जानकारी उपखण्ड अधिकारी फूलपुर भूप सिंह ने दी है।
उन्होंने बताया कि जिन भी उपभोक्ताओं के परिसर पर स्मार्ट मीटर स्थापित किया जा चुका है वह इस ऐप को डाउनलोड कर लें। दिशा निर्देश के अनुसार उसमें अपने सभी प्रविष्टियों को क्रमबद्ध तरीके से भर दें। ऐप चालू कर लें, जिससे कि बिल की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। स्मार्ट मीटर धारक विद्युत उपभोक्ताओं को मीटर रीडर से निजात मिलेगी। अन्य किसी समस्या के लिए उपखंड कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *