जय किसान की बैठक में उठी नहरों की समस्या

शेयर करे

संजरपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। क्षेत्र के नंदाव मोड़ पर रविवार को किसान नेता राजनेत यादव प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में क्षेत्र के किसानों के साथ बैठक हुई जिसमें जनपद सहित पूर्वांचल की ज्यातर नहरों तथा माइनरों की समस्या उठायी गयी।
वक्ताओं ने कहा कि नहरों की स्थिति बेहद खराब होने से हेड से टेल तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता है। प्रदेश अध्यक्ष राजनेत यादव ने कहा कि आजमगढ़ सहित पूर्वांचल में नहरों का जाल है। ज्यादातर किसान नहरों की सिंचाई पर निर्भर है। नहर विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार व ठीक से सफाई न होने के कारण शारदा नहर से पानी जब शारदा सहायक खंड 32, खंड 23, निजामाबाद राजवाहा, सोफीपुर राजवाहा आदि में जब तीव्र गति से पानी छोड़ा जाता है तो पानीं आगे न बढने से जगह जगह नहरें कट जाती है। जिससे पानी घाघरा नदी में छोड़ दिया जाता है। जहां एक तरफ किसान सिंचाई नहीं कर पाते तो दूसरी तरफ बाढ़ व कटान से लोग बर्बाद हो जाते हैं।
बैठक में निर्णय लिया गया कि जय किसान आन्दोलन की 5 सदस्यीय टीम राजनेत यादव प्रदेश अध्यक्ष, आशीष पटेल जिला अध्यक्ष युवा आजमगढ़, अतुल कुमार जिला उपाध्यक्ष, शैलेश यादव मन्डल उपाध्यक्ष, श्यामदेव यादव जिलाध्यक्ष मऊ 15 से 18 दिसंबर तक अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर आदि जिलों की नहरो की स्थलीय जांच करके 19 दिसंबर को जांच रिपोर्ट मंडलायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा जाय। मांगे पूरी न होने पर सड़कों पर उतरेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
बैठक में शैलेश यादव, चन्द्रेश यादव, रामबचन, अतुल कुमार, मो. हकीक, श्यामदेव यादव, राम प्रकाश, सहलाद चौहान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-राहुल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *