आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। 99 बटालियन एनसीसी आजमगढ़ के तत्वाधान में 18- से 27 सितम्बर तक आयोजित प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन संपन्न कार्यशाला में डॉक्टर रणधीर सिंह प्रधानाचार्य उद्योग विद्यालय इंटर कॉलेज कोयलसा आजमगढ़ ने मुख्य वक्ता के रूप में सभी को पर्यावरण संवर्धन एवं संरक्षण हेतु जागरूक किया।
डा. रणधीर सिंह ने अपने व्याख्यान में स्वच्छ भारत अभियान, नमामि गंगे योजना और हरित भारत अभियान जैसी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी को बढ़ाया जाए। क्योंकि पर्यावरण संरक्षण भविष्य की कुंजी है। अतः पर्यावरण संरक्षण हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाए तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं स्वच्छ पृथ्वी छोड़ना संभव होगा। इस अवसर पर डॉक्टर रणधीर सिंह प्रधानाचार्य को 99 बटालियन परिवार ने प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें एनसीसी की 8 बटालियन के लगभग 546बी कैडेट उपस्थित रहे। साथ में कमान अधिकारी, मेजर सूबेदार रामस्वरूप चौहान, लेफ्टिनेंट डॉक्टर धीरेंद्र कुमार गुप्ता, लेफ्टिनेंट दिनेश मिश्रा, कौशलेंद्र रघुवंशी, कुंवर बलबीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार