रावण वध की प्रस्तुति ने मोहा सभी का मन

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल ने धूमधाम से नवरात्रि व दशहरा सेलिब्रेशन मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां दुर्गा की स्तुति आदित्य मिश्रा व रोहित मिश्रा द्वारा हुआ। तत्पश्चात डांडिया नृत्य की प्रस्तुति रोशनी, श्रेजल, पलक, वंशिका, समीक्षा, कृतिका, आरुषि, अंशिका, साक्षी, वैष्णवी, श्वेता, रितिक, आर्या ने दी। तत्पश्चात दशहरा सेलिब्रेशन में रावण दहन प्रभु श्री राम के वेश में यशस्वी यादव के हाथों हुआ। रावण दहन के बाद लक्ष्मण के रूप में रूद्र प्रताप सिंह सीता के रूप में नव्या सिंह व हनुमान के रूप में दुर्गा प्रसाद यादव ने अपने अभिनय से सबका मन मोह लिया। श्री रामचंद्र कृपाल भजमन गीत पर आराध्या मोहन व इशिका ने भावपूर्ण अभिनय किया। विद्यालय के मैनेजर डीपी मौर्य ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों को अपनी संस्कृति के बारे में जानकारी मिलती है तथा वह उनके आदर्शों पर चलने का प्रयत्न भी करते हैं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम नयन मौर्य, डायरेक्टर नरेंद्र यादव, कोऑर्डिनेटर आनंद मौर्य, किशन यादव, नमिता यादव, धीरेंद्र मोहन, आरसी मौर्या, ओमकार यादव, अरुण कुमार, दिनेश यादव, अजय यादव, राजेश यादव, किरण यादव, पद्मजा पाल सिंह, सरिता मिश्रा, अनामिका पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *