डालाछठ पूजा पर तैयारियां प्रारम्भ

शेयर करे

फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय नगर पंचायत में डालाछठ पूजा को देखते हुए तैयारियां प्रारम्भ हो गयी है। स्थानीय लोग पूजा समिति के सदस्य तैयारियों में जुट गये हैं। इस दौरान पूजा समितियों द्वारा घाटों की साफ सफाई का कार्य तेज गति से किया जा रहा है।
वर्षाे से डालाछठ का त्यौहार फूलपुर नगर में कुँवर नदी के किनारे पिपरहवा घाटपर मनाया जा रहा है। खासकर बिहार बलिया गोरखपुर देवरिया क्षेत्र से आई बहुआंे ने डालाछठ पर छठ मईया की पूजा शुरु किया। धीरे धीरे नगर होते हुए ग्रामीण अंचलों तक छठ मईया के भक्त बढ़ने लगे आज लगभग गांव गांव में इस ब्रत पूजा का कार्यक्रम हो गया और समाज के सजग प्रहरी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लग गये है। तीस तारीख को होने वाली इस पूजा में साफ सफाई मिट्टी आदि पाटने का कार्य नगर पंचायत द्वारा किया जाता रहा और पूर्व अध्यक्ष स्व. शिव प्रसाद जायसवाल इसमें खुद अहम भूमिका का निर्वहन करते रहे। वर्तमान में भारत रक्षा दल अध्यक्ष राजेश मोदनवाल अपनी टीम के साथ साफ सफाई की कमान संभाल लिये हैं। साफ- सफाई दवा चुना आदि छिडक़ाब के सम्बंध में उपजिलाधिकारो फूलपुर ज्ञानचन्द गुप्ता ने बताया गया नगर पंचायत के सफाई कर्मी आज से घाटों पूजा स्थलों की साफ सफाई चुना आदि का छिड़काव करेगे, स्वच्छता पर बिशेष ध्यान रखा जाएगा।
मार्टिनगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय क्षेत्र मंे आस्था का महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू हो गई है। छठ पर्व पर्व को लेकर क्षेत्र में चहल-पहल बढ़ गई है। क्षेत्र के बंधवा महादेव मंदिर परिसर पर छठ पूजा करने वाली व्रती महिलाओं व परिजनों की भारी भीड़ होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। क्षेत्र के हर मंदिरों पर के आसपास नदी तालाब के पास सफाई का कार्य शुरू हो गया है। डाला छठ का पर्व मनाने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है बाजारों में खरीददारी की सामानों के लिए महिलाओं की लंबी भीड़ दिखाई पड़ रही है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *