अंजान शहीद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के के एन सिंह महिला विद्यालय पर सावित्री बाई फूले जंयती को लेकर हुई भाजपा पिछड़ा मोर्चा की तैयारी बैठक की गयी बैठक में जयंती को सफल बनाने के लिए विभिन्न विन्दुओं पर चर्चा की गयी।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक के एन सिंह महिला महाविद्यालय पर की गई जिसमें सावित्रीबाई फुले की जयंती तीन जनवरी को लेकर जीयनपुर मंडल में बैठक हुई जिसमें भास्कर निषाद पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर जंयती को सफल बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की व रैली को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई जंयती में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण पाल व भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहुआ यादव मुख्य अतिथि के रूप मौजूद रहेंगे को लेकर कार्यकर्ताओं ने जंयती को लेकर तैयारी की जिसमें अलोक चौरसिया मंडल पिछड़ा मोर्चा, प्रशांत शर्मा मंडल महामंत्री, महातम सिंह, बांके यादव, सुरेश प्रजापति, जय राम यादव सहित भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-फहद खान