अंतरराष्ट्रीय गीत गौरव सम्मान से अलंकृत हुए ‘प्रेमी’

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा साहित्य कला संस्कृति के सर्वांगीण विकास हेतु राष्ट्रीय कला सेवा संस्थान द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत-2024 में अंतराष्ट्रीय लोककला एवं साहित्य महोत्सव आजमगढ़ में हुए सम्मेलन के दौरान किसी कारणवश शामिल नहीं हो पाने के कारण मंगलवार को वृद्धजन दिवस के अवसर पर समाजसेवी, तमसा अभियान के अग्रज प्रवीण कुमार सिंह के घोरठ स्थित आवास पर आयोजन समिति के सदस्य, चित्रांश महासभा के अध्यक्ष सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, संजय राही और अरविंद चित्रांश द्वारा साहित्यकार, राष्ट्रीय संचालक, कवि प्रभु नारायण पांडेय ‘प्रेमी’ का अंतरराष्ट्रीय अभिनंदन और सम्मान किया गया।
संस्था द्वारा अंग वस्त्र, सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समाजसेवी प्रवीण सिंह ने कहा कि अरविंद चित्रांश ने जो ऐतिहासिक भोजपुरी का अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कराया, यह जनपद के लिए गौरव की बात है। कवि ‘प्रेमी’ ने कहा कि संस्था द्वारा इस गौरवशाली सम्मान से हम बहुत ही अभिभूत हैं। आप सभी के प्रति हम आभार प्रकट करते हैं। साहित्यकार संजय कुमार पांडेय ने कहा कि भारतीय लोक संस्कृति एवं भोजपुरी भाषा में अंतरराष्ट्रीय महोत्सव का होना अपने आप में बेमिसाल है।
अरविंद चित्रांश ने कहा कि आज हम सभी उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलंकृत करते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। हम उनके स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं, क्योंकि ऐसे साहित्यकार धरती पर नहीं रहेंगे तो साहित्य और गीतों की पूजा कैसे हो पाएगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *