प्रेम मद्धेशिया चुने गये बिलरियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष

शेयर करे

बिलरियागंज/पटवध (आजमगढ़)। बिलरियागंज व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को बाजार के नए चौक स्थित एक मैरेज हाल में व्यापारियों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर विचार होना था।
अरविंद गुप्ता ने वहां मौजूद व्यापारियों से आपस में ही बिलरियागंज व्यापार मंडल अध्यक्ष चुने जाने की बात कही, जिसमें दिलशेर बेग, अरविंद गुप्ता, प्रेम मद्धेशिया, भोला वर्मा, अमित गुप्ता ने अपना नाम दर्ज कराया। बाद में अरविंद गुप्ता और दिलशेर बेग ने अपना नाम वापस ले लिया। मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने मनपसंद प्रत्याशियों के नाम की एक पर्ची लिख कर मत पेटिका में डाला। मतदान लगभग आधा घंटा चला इसके बाद चुनाव अधिकारियों द्वारा मतगणना की गई जिसमें कुल 221 मत पड़े थे। 7 मत नोटा को मिला और 3 मत भोला वर्मा को मिला था। 92 मत अमित गुप्ता को मिला और 119 मत प्रेम मद्धेशिया को मिला। इस प्रकार प्रेम मद्धेशिया ने अमित गुप्ता को 27 मतों से पराजित करके विजय हासिल किया। समर्थकों ने जीत के बाद प्रेम मद्धेशिया को माला पहनकर स्वागत किया गया और मिठाइयां बांटी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम मद्धेशिया ने कहा कि हम व्यापारियों की समस्याओं को हर संभव हल करने का प्रयास करेंगे।
रिपोर्ट-बबलू राय/तारकेश्वर मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *