आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतवर्ष की स्वतंत्रता के 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 100 पीआरडी जवानों की झण्डा लिए साइकिल रैली कलेक्ट्रेट से क्षेत्रीय युवा कल्याण कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी बीरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रारम्भ हुई। साइकिल रैली का शुभारम्भ जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी राजनेति सिंह द्वारा हरी झंडी दिखा कर किया गया।
पीआरडी जवानों की साईकिल रैली भारत माता की जय का नारा लगाते हुए कोतवाली, चौक, आसिफगंज, तकिया, पहाड़पुर, हर्रा की चुंगी, हाफिजपुर चौक होते हुए अपने-अपने विकास खण्ड के लिए रवाना हुई। पीआरडी जवानों की साईकिल रैली के साथ क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी सुरेन्द्र सोनकर, उमेश कुमार, अनिल कुमार खरवार, मुस्ताक, अनिल यादव, राजू प्रताप यादव, कन्हैया यादव, बाबूलाल प्रजापति, कमलेश राय, त्रियुगी प्रसाद, मुकेश कुमार, विन्ध्याचल राम, जयप्रकाश, रामधारी यादव, ज्ञानी प्रसाद, अनिल पाण्डेय, हरिलाल, प्रवील पाल, राहुलदेव वर्मा, पप्पू राम, सन्तोष यादव, लालबहादुर राजभर, गोपाल चौहान आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव