प्रयास ने बनवासी बस्ती में लगाया बाल कटिंग शिविर

शेयर करे

आजमगढ़। प्रयास सामाजिक संगठन बंचितो के सहायतार्थ हेतु तमाम राहत शिविरों का समय समय पर आयोजन करता रहता है, उसी क्रम में शनिवार को पल्हनी ब्लॉक के ऊंचा गांव बनवासी बस्ती में छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों की सुधि लेते हुए संगठन ने बाल कटिंग का शिविर लगाया तथा करीब पचासों बच्चों, बच्चियों की बाल कटिंग की। इस सेवा में मुख्य रूप से संगठन के साथी त्रिभुवन शर्मा द्वारा सभी बच्चों की बाल कटिंग की गयी। अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि वंचितों की सेवा ही संगठन का धर्म बन गया है, अनाज बैंक, लकड़ी बैंक, मेडिसिन बैंक, नेकी का बाक्स तमाम संगठन द्वारा संचालित सेवाओं के माध्यम से हम वंचितों की सेवा करते रहते हैं। संगठन अभी 14 जिलों में कार्यरत है जल्द ही इसे हम पूरे भारतवर्ष में स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आज के शिविर में बृजेश, सनी, देवा, राज, अर्जुन, कस्तूरी, बीरू, आर्यन सहित तमाम बच्चों के बाल की कटिंग के उपरांत बच्चों को बिस्किट भी बांटा गया। बच्चों के माता-पिता ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर अजय बनवासी, प्रमोद बनवासी सहित संगठन के अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *