प्रयास ने निराश्रित, विधवा व बृद्ध महिलाओं को वितरित की साड़ी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अहरौला ब्लॉक के प्रयास अनाज बैंक की शाखा देवहटा बिलारी पर 40 निराश्रित विधवा, बृद्ध महिलाओं को साड़ी प्रदान किया।
संस्था के संरक्षक दयाराम साधू तथा अनाज बैंक की शाखा के प्रबंधक नरेंद्र भाई निक्कू द्वारा प्रतिवर्ष समाज से बेहद असहाय निराश्रित महिलाओं को चिन्हित करके राहत सामग्री पहुंचाई जाती है, शनिवार को कार्यक्रम आयोजित कर उसी क्रम में अलौवा, बालेपट्टी, बिलारी, देवहटा आदि ग्रामों से महराजी, गुलईची, लालती, कलपत्ती, मेवाती, रीता, रजनी, चनौती, खरपत्ती, रजवंती, रामदुलारी आदि महिलाओं को भोजन के उपरांत साड़ी फल फ्रूट आदि चीजें प्रदान की गयी, इस अवसर पर, हनुमान प्रजापति, बिजय यादव, ई. अमित, राम कुंवर सिंह, राम नयन यादव, शिवराम यादव, फिरोज सहित केंद्रीय पदाधिकारी राणा बलवीर सिंह, शंभू दयाल सोनकर, राजीव कुमार शर्मा, ओम नारायण श्रीवास्तव, रणजीत सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *