आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शहर के नरौली स्थित प्रयास के मंडल कार्यालय पर महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके त्याग, बलिदान व पराक्रम को याद कर नमन किया।
मंडल अध्यक्ष राणा बलबीर सिंह ने महाराणा प्रताप को मातृभूमि के सम्मान और स्वाधीनता के लिए जीवन समर्पित करने वाला महान राष्ट्रनायक बताया। उनका जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वराज के लिए अडिग संकल्प की मिसाल है। चेतक की तेज चाल और हल्दीघाटी का युद्ध आज भी देशभक्ति की भावना जागृत करता है।
अध्यक्ष रणजीत सिंह ने महाराणा प्रताप के जीवन को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। उनका संघर्ष अन्याय के सामने न झुकने और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए त्याग स्वीकार करने की सीख देता है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करने के संकल्प के साथ महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इस मौके पर डीएन सिंह, इंजी. सुनील यादव, इंजी. अमित यादव, विजय प्रताप सिंह, राहुल सिंह, वर्षम सिंह, आलोक सिंह, अजीत प्रताप सिंह, राकेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार