प्राण प्रतिष्ठा सदी का सबसे बड़ा उत्सव: सूरज प्रकाश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर भाजपा लालगंज के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा अपने जमाल बाजबहादुर सिधारी स्थित आवास पर ब्राह्मण द्वारा विधि विधान के साथ सुंदर काण्ड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि यह सदी का सबसे बड़ा उत्सव है। हम सबको इससे प्रेरित होकर इस उत्सव को हर्ष उल्लास के साथ मानना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में इस उत्सव को दिवाली की तरह मनाया जा रहा है। जैसे प्रभु श्रीराम जब 14 वर्ष बनवास के पश्चात जब वापस अयोध्या आगमन हुआ था ठीक उसी प्रकार आज उत्सव को पूरे प्रदेश और देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर संजय सिंह, अनिल सिंह, विद्याधर श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष मृगांक शेकर सिन्हा, बबलू चौहान, योगेंद्र यादव, सुरेश सरोज, अमन श्रीवास्तव, रामनयन यादव, केशव सिंह, राज सिंह, समर सिंह, राहुल श्रीवास्तव, आशुतोष उपाध्याय, सौरभ सरोज, विपिन सिंह, अयान उपाध्याय, हिमांशु आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के रोड़वेज स्थित विभाग कार्यालय पर कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य सुंदर कांड का अयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। विभाग संगठन मंत्री शिवम पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन कोई सामान्य दिन नहीं हैं। 500 वर्षाे की त्याग, तपस्या बलिदान आज पूर्ण हुआ। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष प्रशांत राय, विजेंद्र राय, स्नेहा, अपराजिता, उत्कर्ष, गौरव, लक्ष्य, प्रियांशु, शुभम, आकाश, मनीष, नीलांबुज आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *