आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। शिक्षक दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव अन्तर्गत 11 अगस्त से 17 अगस्त के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम में जारी कार्ययोजना के अनुसार विद्यालयों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 अध्यापकों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 75 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को मनोज कुमार मिश्र सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) आजमगढ़ मण्डल एवं अतुल कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आजमगढ़ द्वारा प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। उक्त कार्यक्रम सर्वाेदय महिला डिग्री कालेज, आजमगढ़ के सभागार में आयोजित किया गया। इसी क्रम में शिक्षा क्षेत्र लालगंज से प्राथमिक विद्यालय देवगांव प्रथम के शिक्षक प्रमोद कुमार यादव एवं प्राथमिक विद्यालय ईस्माइलपुर बरहती के आशीष कुमार श्रीवास्तव को उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्य हेतु उप शिक्षा निदेशक बेसिक, प्राचार्य डायट अमरनाथ राय द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, समस्त एआरपी एवं पुरस्कार हेतु चयनित अध्यापक एवं अध्यापिकाएं उपस्थित रही।
रिपोर्ट-प्रमोद कुमार यादव