प्रधानो ने पल्हना ब्लाक में किया प्रदर्शन

शेयर करे

आजमगढ़। प्रधान संघ अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रधानों ने पल्हना ब्लॉक में ब्लाक कर्मचारियों के मनमानी रवैये को लेकर प्रदर्शन किया तथा ब्लॉक के मुख्य गेट में ताला लगा दिया। ब्लॉक कर्मचारी मुर्दाबाद, कर्मचारियों होश में आओ, कर्मचारियों की क्या दवाई.. पल्हना बीडीओ होश में आओ। अभी तो यह अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है आदि नारेबाजी की।
सूचना पाकर उप जिलाधिकारी लालगंज एसएन त्रिपाठी व सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी व ब्लाक प्रमुख नायब तहसीलदार लालगंज ब्लाक प्रमुख पल्हना अनुराग सिंह पहुंच गए। प्रधानों ने आरोप लगाया कि मनरेगा मैटेरियल के भुगतान के लिए 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई, कमीशन न मिलने पर प्रधानों का डोंगल नहीं लगाया गया। कर्मचारी समय पर मस्टर रोल नहीं बनाते और आईडी जनरेट नहीं की जाती है। रोजगार सेवक प्रधान का फार्म नहीं रिसीव करते हैं। मनमानी तरीके से पेमेंट कराते हैं जिसका प्रधान को पता नहीं रहता। अमृत सरोवर योजना के तहत होने वाले कार्याे पर कमीशन की मांग की जाती है। इन तमाम आरोपों को सुनकर उप जिलाधिकारी लालगंज ने पल्हना बीडीओ विमला चौधरी को मौखिक आदेश दिया कि समस्त कर्मचारियों को काम करने के लिए इस प्रकार प्रेरित करें कि किसी को किसी प्रकार की परेशानी न हो। ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह के मोबाइल पर स्पीकर ऑन कर बात करने पर डीसी मनरेगा आजमगढ़ ने बताया कि पल्हना ब्लॉक का प्रथम वरीयता क्रम में भुगतान कराया जाएगा। उप जिलाधिकारी लालगंज ने आश्वस्त किया कि आगे से आप सभी लोगों के साथ पूरी तरह से न्याय होगा। इस आश्वासन पर धरना प्रदर्शन खत्म किया। इस मौके पर अशोक सिंह, वकील चौरसिया, रामानुज सिंह, लालसा यादव, विपुल सिंह, बलवंत सिंह, रमेश राजभर आदि के साथ अन्य प्रधान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *