लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तिरौली गांव के प्रधान दिनेश चौहान की घर पर खड़ी बाइक को अज्ञात चोरों ने उड़ा दिया। घटना की सूचना परिजनों को दूसरे दिन सुबह हुई तो उन्होंने कोतवाली में तहरीर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के तिरौली गांव के प्रधान दिनेश चौहान की बाइक रोज की भांति घर के दरवाजे पर खड़ी थी। मंगलवार की रात परिजन खाना खाकर सो गए। बुधवार को सुबह जब प्रधान दिनेश चौहान जगे तो बाइक अपने स्थान पर न दिखी। उन्होंने आस पास पता करना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद कुछ भी पता न चलने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर मौका मुआयना किया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद