लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद के लालगंज तहसील के तरफकाजी साम सभा के युवक विशाल चौहान के एमबीबीएस में चयन पर विशाल चौहान को ग्राम प्रधान डा. संजय चौहान के नेतृत्व में गांव के लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।
ग्राम तरफकाजी में विशाल चौहान पुत्र रामजग चौहान के चयन पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई तथा गांव के पहले एमबीबीएस में चयन पर गांव के लोगों ने उनका माल्यार्पण किया। इस बात का पता चलते ही शनिवार को ग्राम प्रधान डाक्टर संजय चौहान अपने साथियों व अन्य ग्रामीण के साथ उनके आवास पर पहुंचकर विशाल चौहान को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। ग्राम प्रधान डाक्टर संजय चौहान ने कहा कि हमारे ग्रामसभा के नौजवान हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है। इससे हमारे क्षेत्र के अन्य युवा प्रेरित होंगे तथा शिक्षा के प्रति आकर्षित होंगे। इस अवसर पर ग्रामीणों ने विशाल चौहान का सम्मान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जानकी चौहान, विजई चौहान, हीरालाल यादव, सुरेश यादव, संजय अस्थाना, पिंकू यादव, जवाहिर चौहान, रामफेर चौहान, अरविन्द, दिव्य, आशीष यादव, राकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद आजमी