कुम्हकार समाज ने निजामाबाद सड़क किया जाम, की नारेबाजी

शेयर करे

निजामाबाद आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। निजामाबाद फरहाबाद तिराहे पर मंगलवार की शाम पांच बजे से सैकड़ों ब्लैक पॉटरी उद्योग के उद्यमियों ने जाम लगाया था उन लोगों का आरोप है कि तहसील में आज शाम चार बजे को शिवजतन प्रजापति पुत्र राजेंद्र प्रजापति जो राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उनको उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह ने अपने होमगार्डों से पकड़वा कर अपनी आपिस में कमरा बंदकर मोबाईल छीन कर मारपीट कर घायल कर दिया है। क्योंकि उनके खिलाफ किसी ने प्रार्थनापत्र दिया था। उनके बंद होने कि खबर मिलते ही सैकड़ों कुम्हारों ने निजामाबाद के फरहाबाद तिराहे पर जाम लगा कर नारेबाजी कर रहे हैं। और मौके पर भारी संख्या में फोर्स तैनात हुई है। शिवजतन प्रजापति के पिता राजेंद्र प्रजापति को ब्लॉक पॉटरी उद्योग के लिए राष्ट्रपति द्वारा भी पुरुस्कृत किया गया था। और दर्जनों पुरस्कार प्राप्त किए थे और उनके बेटे शिवजतन को स्टेट पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला हुआ है। एक घंटे बाद उच्च अधिकारियों के बातचीत पर उद्यमियों ने धरना प्रदर्शन खत्म किया।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *