लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। भारतीय डाक विभाग आजमगढ़ के प्रवर अधीक्षक बीके पांडेय की अध्यक्षता में लालगंज उपमंडल में भारतीय डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा के अंतर्गत आगामी सात जनवरी को अभियान चलाया जाएगा।
कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हुए प्रवर अधीक्षक ने क्षेत्र में व्यापक प्रचार-प्रसार करने, जन-जन से संपर्क स्थापित करने तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा के लाभों की विस्तृत जानकारी देने के निर्देश दिए। डाक निरीक्षक शशि भूषण यादव ने कर्मचारियों को कम प्रीमियम और अधिक बोनस की विशेषताओं से अवगत कराते हुए क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
बैठक में अजीत मौर्य, अनिल कुमार सिंह, डाक सर्वेक्षक शोभित यादव, विजय प्रजापति, रवि भूषण यादव, शिवम वर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद