रानीकीसराय आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मझगावा मंे शहर से फेंके जाने वाले डंपिंग ग्राउंड कूडे़ के ढेर मंे आग लगने से उठ रहे धुंए से चार गावों की आबादी बेहाल है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को पत्रक देकर समस्या से निजात की मांग की है।
रानी की सराय ब्लाक क्षेत्र के मझगावा गांव के दक्षिणी हिस्से मंे शहर मुख्यालय से निकलने वाले कूडे़ कचरे डंप किये जाते हैं। ये कूडे़ के ढेर आसपास के गावों के लिए मुसीबत बन गये हैं। बारिश के समय लोगांे के घरांे मंे मक्खियों का झुंड होता है। इस समय लगी आग के चलते उठ रहे धुएं के प्रदूषण से परेशान हैं। यहां से सटे गांव कोठिया, चकखैरुल्लाह, कोटवा, साकीपुर आदि गावों के लोगों का श्वास लेना दूभर हो गया है। यह क्रम लंबे समय से है। एक बार कूड़े में आग लगने से एक सप्ताह तक समस्या बनी रहती है। विभाग द्वारा आग लगने के बाद एक टैंकर पानी छिड़काव कर कोरम पूरा कर शांत हो गये और धुएं की स्थिति वही है। धुएं के चलते लोग बीमार हो रहे हैं। क्षेत्र के राहुल तिवारी, शिवानंद राय, प्रिंस यादव, काशीदाश, अखिलेश कुमार, मनोज पांडेय आदि ने मंडलायुक्त को पत्रक देकर समस्या से निजात की मांग की है।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा