पूजा सिंह जन-जन तक पहुंचायेंगी सनातन का संदेश

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। राष्ट्रीय सनातन सेना भारत द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पूजा सिंह को उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से यह जानकारी हर्ष के साथ साझा की गई। बताया गया कि पूजा सिंह की निष्ठा, समर्पण और सनातन धर्म के प्रति सेवा भाव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सशक्त होगा तथा संगठन की विचारधारा को समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाएगा। नियुक्ति के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही अपेक्षा जताई गई कि वे संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए सनातन के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *