रानीकीसराय आजमगढ (सृष्टिमीडिया)। महाकुंभ स्नान मंे भगदड के बाद प्रशासन भोर से ही एलर्ट हो गया। प्रयागराज जाने वाली बसो को रोक कर वापस कर दिया गया। हालांकि बसो के वापस होने से श्रद्वालुओं में निराशा दिखी।
प्रयागराज महाकुंभ स्नान के दौरान भगदड के बाद निर्देश मिलते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में अधिकारी बार्डर वाले सभी थाना क्षेत्रों का निरीक्षण किया। रानी की सराय थाना पुलिस द्वारा शंकरपुर चेकपोस्ट पर भोर से ही पुलिस बल तैनात कर प्रयागराज जाने वाली बसो को रोक कर वापस भेजने लगे। यात्रियों से भरी आठ बसे वापस की गई। यहां पर गांव से महाकुंभ स्नान करने के लिए आये श्रद्वालुओं को भी वापस घर जाना पडा। घरो से बस से रवाना होने के लिए आये थे। चेकपोस्ट पर पता चला कि मार्ग पर जाने वाली बसो को रोक दिया गया है। तकरीबन ढाई बजे से निजी वाहनो से प्रयागराज गये लोगो का स्नान के बाद वापस भी गतंव्य को जाने लगे। बिहार और देवरिया से स्नान के लिए गये श्रद्वालु वापस लौटे। थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि उपर से निर्देश मिलते ही वाहन जाने शुरु हो जायेगे।
रिपोर्ट-प्रदीप वर्मा