सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनायें त्योहार: थाना प्रभारी

शेयर करे

बिलरियागंज/पटवध आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना परिसर में आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, सभासदों सहित विभिन्न समुदायों के नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी सुनील कुमार दुबे ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही आस्था, भाईचारे और सामाजिक एकता के प्रतीक पर्व हैं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों से आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद या आपसी मतभेद को बढ़ावा न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
थाना प्रभारी ने बताया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जाएगी तथा पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में अपने पर्व मना सकें। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ समाज के हर जिम्मेदार नागरिक की भी जिम्मेदारी है। बैठक में मौजूद जन प्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने भी प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया।
इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मो.आरिफ, सागर सिंह, दुर्गा गुप्ता, तुफेल, रमन्टू उपाध्याय, दिपक मिश्र, शैलेंद्र तिवारी, इसरार खान, कुर्बान आजमी, रिजवान अहमद, आरके पासवान, राधेश्याम चौहान आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-तारकेश्वर मिश्र/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *