अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थानाध्यक्ष प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को नगर में स्थित बैंकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीवी और सायरन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। वहीं बैंक मैनेजर के कक्ष में जाकर सीसी कैमरे आदि की लोकेशन के बारे में जानकारी हासिल की और सायरन भी चालू करा कर चेक किया।
थानाध्यक्ष ने खाताधारकों को अपने बैंक खाते की सूचनाओं को गोपनीय रखने की हिदायत दी। खाताधारकों को थाना प्रभारी ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इसके अलावा थानाध्यक्ष ने बैंकों के बाहर व अन्य सार्वजनिक स्थानों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर चेकिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। बैंक के बाहर खड़ी दोपहिया वाहनों की चेकिंग की। बिना नंबर प्लेट व बिना लॉक किए हुए गाड़ियों के बारे में जानकारी ली। वहीं संदिग्ध व्यक्तियों से बैंक के बाहर टहलने का कारण पूछा। इस दौरान कई संदिग्ध व तीन सवारी बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों के ई-चालान भी काटे गए।
रिपोर्ट-आशीष निषाद