पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, चार महिला गिरफ्तार

शेयर करे

अहरौला आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण कर चार महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी गया माला व लॉकेट भी बरामद किया है।
बीते 16 मार्च को ग्राम खानपुरचंदू निवासी रामचन्दर ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी माता के गले से अज्ञात महिलाओं द्वारा माला व लॉकेट चोरी कर लिया गया है। इस पर थाना अहरौला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान उपनिरीक्षक नितेश कुमार चौबे ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी दिन रात करीब 9.57 बजे थाना परिसर से चारों अभियुक्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी गया माला व लॉकेट बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर सील कर दिया। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में मीना व अर्चना निवासीगण सउरदवा मित्तूपुर थाना पवई, अनुष्का व पिंकी निवासीगण पोखरवा, थाना मछलीशहर, जौनपुर शामिल हैं। पुलिस ने सभी को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
रिपोर्ट-संतोष वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *