आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) के माध्यम से 24 लाख 54 हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाले से साइबर क्राइम थाना ने शिकायतकर्ता के पूरा 24 लाख 54 हजार रूपये बैंक खाते में वापस कराया। पुलिस के इस कृत्य की चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र द्वारा एक मुकदमें की विवेचना की जा रही है जिसमें शिकायतकर्ता कमलेश्वर दुबे के लड़के द्वारा ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) के माध्यम से 24 लाख 54 हजार रूपये साइबर अपराधियों के विभिन्न बैंक खातांे में जमा किये गए थे। मुकदमे का त्वरित निस्तारण एवं फ्रॉड हुए पैसे की रिकवरी हेतु अपर पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ, पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ एंव अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा साइबर क्राइम थाना आजमगढ़ परिक्षेत्र को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशानुसार निरीक्षक विभा पाण्डेय एंव साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा तकनीकी संसाधनो का प्रयोग करते हुए सर्विलांस एवं बैंक, मर्चेंट गेटवे के नोडल से संपर्क कर साइबर अपराधियों को ट्रेस करते हुए उनके बैंक खातो से शिकायतकर्ता कमलेश्वर दुबे के बैंक खाते में ऑनलाइन गैंबलिंग (सट्टेबाजी) में धोखाधड़ी हुए पूरे 24 लाख 54 हजार रूपये वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा साइबर क्राइम थाना द्वारा किये गए कार्य की सराहना की गई एवं आभार जताया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार