आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। थाना साइबर क्राइम द्वारा साइबर फ्राड के 05.50 लाख रूपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया। पैसा वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
साइबर अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व नोडल साइबर थाना सहायक पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी सदर अनन्त चन्द्रशेखर के पर्यवेक्षण में साइबर थाना पर पंजीकृत एक मुकदमा की विवेचना के अनुक्रम में साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा सार्थक प्रयास करते हुए पीड़ित से फ्राड हुए 6 लाख 55 हजार रुपये में से 5.50 लाख रुपये उनके खाते में वापस कराया गया।
संगीता जायसवाल पत्नी चन्द्रशेखर जायसवाल निवासी सिधारी नयापुल थाना सिधारी के पीएनबी बैंक खाता संख्या 1971000100551…. व यूनियन बैंक खाता नं. 6992020100ÛÛÛÛÛÛ से फर्जी तरीके से यूपीआई आईडी बनाकर कुल 6 लाख 55 हजार रूपये आनलाइन ट्रांसफर कर लिया गया था।
रिपोर्ट-सुबास लाल