लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए साइबर टीम के प्रभारी विपिन द्विवेदी, प्रशांत राय पुत्र गोपाल राय निवासी गोमाड़ीह थाना गंभीरपुर के एचडीएफसी बैंक के खाते से एपीके फाइल के माध्यम से 36500 रूपये हुए फ्रॉड को वापस कराया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाड़ीह गांव निवासी प्रशांत राय पुत्र गोपाल राय के एचडीएफसी बैंक के खाता से 10 जुलाई 2025 को 36500 रूपये फ्रॉड हो गया था। प्रशांत राय ने जानकारी होने के बाद इसकी शिकायत साइबर हेल्प डेस्क 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। उक्त शिकायत पर गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए साइबर टीम प्रभारी विपिन द्विवेदी ने आवेदक के मोबाइल को स्कैन कर एप्लीकेशन फाइल को अनस्टॉल कराया तथा फ्रॉड हुए संपूर्ण धनराशि 36500 रुपये फ्रॉड स्टार के खाते में फ्रिज करवाया। उसके बाद साइबर टीम प्रभारी विपिन द्विवेदी द्वारा कार्रवाई करते हुए फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि 36500 रुपये आवेदक के खाते में वापस कराया गया।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद