पुलिस ने वापस कराया साइवर ठगी का पैसा

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। साइबर अपराधियों के चंगुल से जनता की गाढ़ी कमाई सुरक्षित निकालने के अभियान में अतरौलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति के खाते में 22,300 की पूरी धनराशि वापस करा दी। 20 नवंबर 2025 को ग्राम बिलारी निवासी एक व्यक्ति के मोबाइल पर बैंक के नाम से पिन रिसेट करने का एक झांसा भरा संदेश आया था। जैसे ही पीड़ित ने उक्त संदेश पर भरोसा कर प्रक्रिया अपनाई, अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 22,300 पार कर दिए। पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत साइबर पोर्टल पर दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना अतरौलिया की साइबर हेल्पडेस्क टीम सक्रिय हुई। प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक यादव और कंप्यूटर ऑपरेटर आषीश कुमार ने तकनीकी जांच और संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया। न्यायालय से फंड रिलीज का आदेश प्राप्त होते ही बैंक के माध्यम से पीड़ित के खाते में पूरी राशि सफलता पूर्वक रिफंड करा दी गई। धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस की भूरि-भूरि प्रसंशा की।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *