सरकारी भूमि बताते हुए पुलिस ने हटाया अंबेडकर प्रतिमा

शेयर करे

निजामाबाद आज़मगढ़ (सृष्टिमीडिया)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मुस्लिम पट्टी गांव में रविवार की रात पुलिस ने गांव में एक सप्ताह पूर्व लगी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को हटवा कर थाना में लाकर रख दिया। थाना प्रभारी निजामाबाद हिरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बगैर अनुमति के सरकारी जमीन पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया था जिसको लेकर गांव में दो समुदाय के लोगों के बीच तनाव उत्पन्न हो रहा था। जिसे रात में हटवाकर कर पांच लोगों को हिरासत में लेकर 18 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
सोमवार को बसपा के मुख्य मंडल क्वार्डिनेटर ओंकार शास्त्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल गांव में जाकर जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। श्री शास्त्री ने बताया कि जिस जमीन में पांच अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा गांव वालों ने लगाया था वह जमीन ग्रामसभा की गाटा संख्या 252 है जिसे ग्राम पंचायत द्वारा अम्बेडकर मूर्ति को लगाने के लिए प्रस्ताव बना हुआ है। जिसका अनुमोदन होने के लिए एसडीएम के पास भेजा गया है। इस संबंध में एसडीएम को सीयूजी नंबर पर पर सात बार फोन किया गया लेकिन फोन नहीं उठा।
रिपोर्ट-वीरेन्द्रनाथ मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *