पुलिस कर्मियों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

शेयर करे

अतरौलिया आजमगढ (सृष्टिमीडिया़)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रदेश में पर्यावरण सरंक्षण को लेकर आनलाइन शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में थाना परिसर अतरौलिया में थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर शपथ दिलाई गई।
शपथ के दौरान लोगों ने पर्यावरण बचाने तथा पृथ्वी को हरा भरा रखने की शपथ ली। इस दौरान थाना परिसर में ही थाना प्रभारी ने पौधरोपण किया तथा पर्यावरण को शुद्ध रखने की शपथ ली। इसी क्रम में नगर पंचायत कार्यालय में नगर अध्यक्ष सुभाष चंद्र जायसवाल के नेतृत्व में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए आनलाइन शपथ दिलाई गयी। इसी क्रम में कैलाशी महिला विकास समिति द्वारा संचालित मानसिक दिव्यांग विद्यालय ध्यानीपुर, लोहरा में विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। मानसिक दिव्यांग बच्चों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। इसी क्रम में क्षेत्र के अन्य स्थानों पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में लोगों ने पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
रिपोर्ट-आशीष निषाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *