पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों ने जमकर खेली होली

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। जनपद में होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के बाद पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पारंपरिक तरीके से हर्षाेल्लास के साथ होली खेली।
पुलिस उप-महानिरीक्षक सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ होली खेली और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारी और कर्मचारी रंग, अबीर व गुलाल में सराबोर होकर एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए और आपसी भाईचारे, प्रेम व सौहार्द्र का संदेश दिया। इस दौरान संगीत, लोकगीत और नृत्य का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस कर्मियों ने उत्साह पूर्वक भाग लेकर माहौल को उल्लासपूर्ण बना दिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने होली पर्व के दौरान जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि होली प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है, जो समाज में आपसी एकता और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है।
कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिवारजनों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *