मार्टिनगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से बरदह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने पेट्रोलिंग किया। आमजन को यह संदेश दिया कि आने वाला त्यौहार होली और रमजान जुमे की नमाज एक साथ पड़ रही है इसलिए आपसी भाईचारा को कायम करते हुए आपस में गले मिलकर शांतिपूर्ण पूर्ण माहौल में त्यौहार का आनंद उठाएं।
त्योहार आपस के गिले शिकवे दूर करने के लिए आता है। उन्होंने कहा कि किसी नई परंपरा का प्रचलन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्यौहार में यदि किसी ने माहौल को खराब करने की कोशिश की तो उसका स्थान कारागार होगा, चाहे वह कितनी ही ऊंची पहुंच वाला क्यों न हो। यह पेट्रोलिंग लल्लूगंज, बरौना, मुक्तिपुर, राजगंज, सराय मोहन, गोडहरा, जीवली होते हुए थाना परिसर पहुंची। इस अवसर पर थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, सत्यभान सिंह, अनिल कुमार सरोज, मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक अजीत कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, आशुतोष वर्मा सहित महिला कांस्टेबल उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-अद्याप्रसाद तिवारी