आपस में मिलजुल कर मनायें त्यौहार: थानाध्यक्ष

शेयर करे

मुबारकपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। आगामी पड़ने वाले को शबे बरात, संत रविदास जयंती को ध्यान में रखकर थाना परिसर मुबारकपुर के प्रांगण में बुधवार को सायंकाल चौकी प्रभारी मुरारी मिश्रा की देखरेख एवं थानाध्यक्ष शशि मौलि पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई।
थानाध्यक्ष श्री पांडेय ने कहा कि कोई भी नई परम्पराओं का निर्वहन नहीं करने दिया जाएगा। हमारे थाना क्षेत्र में 63 प्रतिमाओं और जुलूस निर्धारित रजिस्टर में अंकित हैं। झांकी की उंचाई सीमित हों और कार्यक्रम स्थल पर समय से पहुंचने की कोशिश करें। त्यौहार पर आप लोग मिलजुल कर एकता की मिशाल पेश करें। यह कोशिश करें कि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। किसी भी तरह अनावश्यक पटाखे फोड़ना वर्जित है। यह इबादत का पर्व है। अधिक से अधिक अपने अनुष्ठानों पर ध्यान केंद्रित करें जिससे एक सामाजिक संदेश लोगों के बीच पहुंचे। खासकर अपने अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने से दूरी बनाए रखें। शबे बरात के दिन आप लोगों की अधिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है।
इस अवसर पर सौरभ सिंह, विरेन्द्र सिंह यादव, इफ्तेखार अहमद, नुरूल होदा, मोनू सिंह, वकार अहमद आदि मौजूद थे।
रिपोर्ट-मनीष श्रीवास्तव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *