आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति के विशेष अभियान फेज-5 के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं, बालिकाओं को जागरुक किया गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के निर्देशन में पुलिस ने महिलाओं, छात्राओं को जागरूक किया। घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज प्रतिषेध, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, पॉक्सो, बाल विवाह प्रतिषेध व महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध प्रमुख अपराधों की जानकारी दी गयी। साथ ही महिला हिंसा से संबंधित अन्य शिकायतों के निवारण विभिन्न नम्बरों की भी जानकारी दी गयी। जनपद के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला, चौपाल लगाकर जागरुक किया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल