बालिकाओं, महिलाओं को पुलिस ने किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा 2187 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा बालिकाओं, महिलाओं की सुरक्षा व उत्तर प्रदेश शासन द्वारा कल्याणकारी व सुरक्षा योजनाओं के लिए जागरूकता अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिलाओं, बालिकाओं की सुरक्षा हेतु मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल व थाने पर नियुक्त महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा थाना क्षेत्र के बीट, गांव, स्कूल, कॉलेज, पंचायत भवन, प्रमुख चौराहों, बाजारों, बस स्टैण्ड आदि स्थानों पर बालिकाओं, महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा, सम्मान एवं साइबर अपराध सम्बन्धित जारी विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *