पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। मिशन शक्ति जागरूकता अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा 2736 छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं तथा महिलाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन अभियान के बारे में जागरूक किया गया तथा बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके प्रति होने वाले किसी भी अपराध एवं संबंधित अपराधियों के बारे में तत्काल पुलिस एवं शक्ति मित्र महिला पुलिस कर्मियों को सूचना देने के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *