पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। नवम्बर 2025 के यातायात माह के तहत नुक्कड़ नाटक द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति पुलिस द्वारा जागरूक किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार, विवेक त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक यातायात तथा शुभम तोदी, क्षेत्राधिकारी नगर के कुशल निर्देशन में यातायात माह नवम्बर 2025 के अंतर्गत थाना सिधारी क्षेत्र के नरौली तिराहे पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वाहन चालकों एवं आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, ओवरस्पीडिंग से बचाव, शराब पीकर वाहन न चलाने, सड़क सुरक्षा के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार सड़क उपयोग हेतु प्रेरित करते हुए यातायात माह के महत्व को भी समझाया गया।
रिपोर्ट-सुबास लाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *