लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल के नेतृत्व में सिधौना बाजार में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों के कागजातों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर उनकी तलाशी भी ली गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधों पर अंकुश लगाना, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना तथा आम नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना रहा। पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस अवसर पर थाना प्रभारी मनीष पाल के साथ उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार यादव, हेड कांस्टेबल प्रेम शंकर पटेल, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार सिंह, गुरुदयाल सिंह, कांस्टेबल आनंद मौर्य, पीआरबी-1036 के हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र, कांस्टेबल अंकित पाल, एचजी चालक वीरेंद्र यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद