किराना दुकान से लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे

लालगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। गंभीरपुर थाना क्षेत्र की गोसाई की बाजार पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर दूर श्रीरामगंज बाजार स्थित एक किराना दुकान में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
मई खरगपुर गांव निवासी अखिलेश चौरसिया की श्रीरामगंज बाजार में किराना दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह लगभग 7 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो चैनल और शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो गोदरेज अलमारी का ताला भी टूटा था। आलमारी में रखे 72 हजार रुपये नगद, एक सोने की चेन, एक अंगूठी और जमीन के कागजात गायब थे। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। पीड़ित के अनुसार चोरी में करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर हुई इस बड़ी चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्ट-मकसूद अहमद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *