फूलपुर आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। डाला छठ का त्यौहार सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन सहित पुलिस व विद्युत अधिकारी सभी घाटों का निरीक्षण करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फूलपुर नगर में वर्तमान में तीन जगह घाटों की सफाईं हो रही है। कुंवर नदी किनारे पिपरहवा घाट पर छठ ब्रतधारी महिला पुरूष घाटों की सफाईं कर वेदी बनाते हैं। इस घाट पर नगरवासी सहित कनेरी उदपुर सुदनीपुर जोमा सहित अन्य गाव के व्रती आते हैं। उचहुवां घाट, नागा बाबा सरोवर पोखरे पर वेदी बनाकर पूजा होती है। घाटों की साफ सफाई नगर पंचायत द्वारा कराया जा रहा है तो स्थानीय पुलिस प्रशासन घाटों का निरीक्षण कर रहा है। डाला छठ पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन जी जान से लग गया है।
रिपोर्ट-मुन्ना पाण्डेय