आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना बरदह पुलिस ने मूक-बधिर गुमशुदा किशोरी को उसके परिजनो को सुपुर्द किया।
रविवार की देर रात बरदह बाजार में एक गूंगी बहरी लड़की मिली। जिसके सम्बन्ध में आजमगढ़ पुलिस द्वारा जोन व जनपद के सभी थानो को विभिन्न माध्यमों से अवगत कराया गया। तत्पश्चात जानकारी हुई कि उक्त लड़की थाना फूलपुर निवासी आलम खान ग्राम बिसेखा की लड़की आयशा है। इस पर थाना प्रभारी बरदह ने परिजनो से सम्पर्क स्थापित किया। परिजनों ने बताया कि आयशा कि दिमागी हालत ठीक नही है तथा वह गूंगी व बहरी भी है जो रविवार की दोपहर घर से निकल गयी थी। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिल रही थी। पुलिस ने सोमवार को आयशा को उसकी माता मोमिना खातून व पिता आलम खान को सुपुर्द कर दिया।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार