अवैध रूप से चल रहा था हुक्का बार, पुलिस को देर से हुई जानकारी

शेयर करे

आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। अजब हाल और गजब की कहानी। शहर में काफी दिनों से चल रहा था अवैध हुक्का बार, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तब की जब उसे पुख्ता सूचना मिल सकी। उसके बाद सोमवार की रात जालंधरी मुहल्ले में संचालित जोकर कैफे पर छापा मारकर संचालिका के साथ नौ शौकीनों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस टीम के अचानक से धावा बोलते ही वहां हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्राहक के रूप में मौजूद नौ लोगों को पकड़ा लिया गया, जबकि हुक्का बार की संचालिका को भी पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि संचालक दानिश अली की पुलिस टीम को अभी तलाश है। बता दें कि भले ही पुलिस अवैध रूप से संचालित हुक्का बार को पकड़ने में सफल रही, लेकिन पहले भी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई के बाद लगातार मामले आते रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि अवैध रूप से यह हुक्का बार संचालित किया जा रहा था। मौके से महिला संचालिका को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य संचालक दानिश अली की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट-प्रमोद यादव/ज्ञानेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *