माहुल आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के क्रम में अहरौला थाने की महिला आरक्षियों द्वारा शनिवार को नगर पंचायत माहुल में घूम-घूम कर आत्मसम्मान, आत्मनिर्भर और सुरक्षा का टिप्स दिया गया तथा पंपलेट बांट कर जागरूक करने का प्रयास किया गया।
महिला आरक्षी अनामिका मिश्रा और प्रियंका कुशवाहा द्वारा यह बताया गया कि सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला हेल्पलाइन, पुलिस हेल्प डेस्क, चाइल्ड हेल्प लाइन, विमेन हेल्पलाइन, हेल्थ हेल्पलाइन आदि आपातकालीन नंबर उनकी सुरक्षा में सहायक है। किसी भी विपरीत परिस्थिति में महिलाएं और बच्चियां इसका उपयोग करके अपने को सुरक्षित कर सकती हैं। उन्होंने पंपलेट बांट कर मिशन शक्ति अभियान की जानकारी दिया और हेल्प लाइन नंबरों को विस्तार से बताया। इस अवसर पर एसआई श्याम कुमार दुबे, बंदना, ममता, प्रिंसी पांडेय आदि उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट-श्यामसिंह