घाघरा की धारा में बही किशोरी, तलाश में जुटी पुलिस

शेयर करे

महराजगंज आजमगढ़ (सृष्टिमीडिया)। महराजगंज ब्लाक के उत्तर से बहने वाली घाघरा नदी में आराजी मलहपुरवा गांव के पास आराजी नेवाज सिंह गांव की अर्चना निषाद पुत्री यमुना निषाद जिसकी उम्र लगभग 13 वर्ष बतायी जा रही है तेज बहाव में बह गई।
अर्चना भैस चराने नदी के किनारे गयी थी और दोपहर लगभग 12 बजे प्यास लगने पर नदी में पानी पीने गयी जहाँ पैर फिसलने से तेज बहाव में बह गयी। घटना की सूचना आस पास भैस चरा रहे लोगो ने तत्काल डायल 112 को दिया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कमलकांत वर्मा पुलिस बल व स्थानीय गोताखोर के साथ मौके पर पहुंचे और किशोरी को खोजने की कार्यवाही शुरू कर दी परन्तु सफलता न मिलने की दशा में उन्होंने इस की जानकारी पीएसी की फ़्लड टीम को देते हुए किशोरी की तलाश में मदद के लिए बुला लिया। समाचार लिखें जाने तक किशोरी की तलाश चल रही थी।
रिपोर्ट-राजनरायन मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *